BA Semester-1 Home Science - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-1 गृह विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 गृह विज्ञान

बीए सेमेस्टर-1 गृह विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :250
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2634
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-1 गृहविज्ञान

प्रश्न- विटामिन से क्या अभिप्राय है? विटामिन का सामान्य वर्गीकरण देते हुए प्रत्येक का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

अथवा
जल में घुलनशील विटामिनों के प्रकारों व प्राप्ति के साधनों की व्याख्या कीजिए।
अथवा
विस्तारपूर्वक 'विटामिन्स' का वर्गीकरण बताइये।
अथवा
जल में घुलनशील विटामिन्स क्या होते हैं? विटामिन 'सी' के कार्य, स्रोत तथा कमी से होने वाले रोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताइये।
सम्बन्धित लघु प्रश्न
1. शरीर में विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग बताइये।
2. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- (i) क्वाशियोरकोर,  (ii) स्कर्वी।
3. विटामिन के स्रोत कार्य तथा उसकी कमी से होने वाले शारीरिक प्रभाव का वर्णन कीजिए।
4. विटामिन 'ए' का प्रभाव बताइये।
5. विटामिन 'सी' की कमी पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
6. विटामिन 'सी' का हमारे शरीर में क्या कार्य है?
7. वसा में घुलनशील और जल में घुलनशील विटामिनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
8. वसा में घुलनशील विटामिन के प्रकार व स्रोत संक्षेप में लिखिए।
9. विटामिन 'डी' के स्रोत व कार्य बताइए।
10. विटामिन 'ए' की प्राप्ति के स्रोत क्या हैं?
11. वसा में घुलनशील विटामिन।

उत्तर -

विटामिन ( जीवन सत्त्व) की खोज 20वीं शताब्दी की खोज है। इससे पूर्व भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन व लवण आदि तत्वों की ही जानकारी थी।

'विटामिन ' शब्द कैशीमियर फंक (Casimir Funk) द्वारा 1912 में दिया गया था। चावल के ऊपरी खोल से प्राप्त तत्व से 'बेरी-बेरी' की स्थिति ठीक हो जाती है। यह खोजते हुए उसने आइजेक मैन की कल्पना की पुष्टि की यह बीमारी किसी खाद्य तत्व की कमी से होती है। यह तत्व जीवन के लिए आवश्यक समझा गया तथा बेरी-बेरी विरोधी तत्व में नाइट्रोजन पाया गया इस प्रकार विटामिन नाम दिया गया।

इन विटामिनों को निम्नलिखित दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

1. जल में घुलनशील विटामिन्स,
2. वसा में घुलनशील विटामिन्स।

विटामिन
जल में घुलनशील विटामिन वसा में घुलनशील विटामिन
विटामिन 'बी' कॉम्पलेक्स विटामिन 'सी' विटामिन ए विटामिन 'डी' विटामिन 'ई' विटामिन 'के'

 

1. जल में घुलनशील विटामिन (Water Soluble Vitamins) - जल में घुलनशील विटामिन शरीर में स्वनिर्मित नहीं हो पाते हैं अतः इन्हें भोजन द्वारा प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है। यह जल में घुलनशील होते हैं अतः इनकी आवश्यकता से अधिक मात्रा शरीर के जल के साथ बाहर निकाल दी जाती है।

1. विटामिन 'बी' कॉम्पलेक्स - (i) विटामिन बी1 या थायमिन (Thiamin), (ii) विटामिन बी2 या राइबोफ्लेविन (Riboflavin), (iii) निकोटिनिक एसिड या नायसिन (Naicin), (iv) विटामिन 'बी' 6 या पायरीडॉक्सिन (Pyridoxin) | (v) विटामिन 'सी'

2. वसा में घुलनशील विटामिन (Fat Soluble Vitamins) -

(i) विटामिन 'ए' (Retinol),
(ii) विटामिन 'डी' (Cholecaciferol),
(iii) विटामिन 'ई' (Tocopherol),
(iv) विटामिन 'के'।

वसा में घुलित व जल में घुलित विटामिनों में भिन्नता

क्र.सं. वसा में घुलनशील जल में घुलनशील
1. वसा तथा वसीय घोलकों में घुलनशील पानी में घुलनशील
2. आवश्यक से अधिक मात्रा में लेने से शरीर में जमा हो जाते हैं। इसकी अधिक मात्रा बहुत कम जमा होती है।
3. उत्सर्जित नहीं किए जाते हैं। उत्सर्जित कर दिये जाते हैं।
4. कमी के प्रभाव धीरे-धीरे प्रतिलक्षित होते हैं। कमी के प्रभाव तेजी से प्रतिलक्षित होते हैं।
5. आहार में इनका होना बहुत आवश्यक नहीं होता है। प्रतिदिन आहार में होना आवश्यक है।
6. इनमें केवल कार्बन, ऑक्सीजन तथा  हाइड्रोजन अणु उपस्थित होते हैं।  इसमें कार्बन, हाइड्रोजन ऑक्सीजन के अतिरिक्त नाइट्रोजन होती है तथा कभी-कभी सल्फर, कोबॉल्ट भी पाया जाता है।

 

कार्य (Functions)

यद्यपि विटामिन की रासायनिक रचना तथा उनकी अनुपस्थिति के शरीर पर प्रभाव ज्ञात हो चुके हैं तब भी जैव रसायन वैज्ञानिक अभी भी खोज में लगे हुए

विटामिन सह एन्जाइम की तरह कार्य करते हैं जोकि एन्जाइम्स के कार्य को सरल करते हैं। प्रत्येक कोशिका में लगभग 500 एन्जाइम्स होते हैं। जो इन परिवर्तनों में उत्प्रेक्षण का कार्य करते हैं।

जल में घुलनशील विटामिन 'बी' कॉम्पलेक्स

यह एक विटामिन न होकर कई विटामिनों का एक समूह है। इन सब विटामिन को सम्मिलित रूप से विटामिन 'बी' कॉम्पलेक्स कहते हैं।

1. थायमिन (B1) (Thiamine) - थायमिन विटामिन की खोज बेरी-बेरी रोग का उपचार करके हुई। टकाकी नामक डॉक्टर (1885) ने जापानी नेवी में बेरी-बेरी का उपचार आहार में परिवर्तन करके किया।

कार्य थायमिन, थायमिन पाइरोफास्फरेज के रूप में कार्बोहाइड्रेट चयापचय में सहायता करता है। कार्बोहाइड्रेट के ऊर्जा परिवर्तन में मध्यवर्ती पदार्थ विरुबिक एसिड को एसीटेट में परिवर्तित करता है तथा आगे और क्रिया करके कार्बन डाईऑक्साइड व पानी का निर्माण करता है।

प्राप्ति के साधन -विभिन्न साबुत अनाज थायमिन के प्रमुख साधन हैं। अन्य साधन मटर, सेम, दालें व खमीर है। सभी हरी सब्जियाँ, फल, माँस, मछली, यकृत, अण्डे का पीला भाग आदि में भी थायमिन की अच्छी मात्रा उपस्थित रहती है। दूध तथा दूध से बने भोज्य पदार्थों से भी अच्छी मात्रा में थायमिन लिया जाता है।

विटामिन B1 की कमी से उत्पन्न बीमारियाँ

बेरी-बेरी यह मनुष्य में विटामिन बी2 थायमिन की कमी से उत्पन्न बीमारी है। यद्यपि बेरी-बेरी पश्चिमी देशों में कम पाया जाता है। यह संसार के उन देशों में पाया जाता है जहाँ पॉलिश किया चावल भोजन का मुख्य आहार है। जब थायमिन की कमी लम्बे समय तक बनी रहती है तो इन सामान्य लक्षणों से व्यक्ति असमर्थ हो जाता है व कभी-कभी मृत्यु भी हो जाती है। बेरी-बेरी के तीन प्रमुख लक्षण नाड़ी संस्थान सम्बन्धी विकार (Palyne writis), शरीर में पानी भर जाना (Oedema) तथा सूख जाना एवं हृदय सम्बन्धी रोग हैं।

थायमिन की साधारण कमी- 1. वह व्यक्ति जिसमें थायमिन की साधारण कमी पाई जाती है, रोज धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। इसके प्रमुख लक्षण - थकान, काम में अरुचि, भावुक, अस्थिर, चिड़चिड़ाहट तथा निराशा, गुस्सा, डर तथा भूख न लगना, वजन व शक्ति में कमी है।

2. जैसे-जैसे यह रोग बढ़ता जाता है, अपच, कब्ज, सिरदर्द, नींद आना तथा साँस फूलना, जल्दी थकान होना आदि लक्षण पाये जाते हैं।

3. टाँगों में भारीपन, कमजोरी लगने लगती है तथा बाद में माँसपेशियों में फड़कन, दर्द रहने लगता है तथा तलवों में जलन तथा सुन्न रहते हैं जो कि तंत्रिका संस्थान सम्बन्धी विकार के प्रतीक हैं।

तंत्रिका तंत्र सम्बन्धी विकार प्रमुख रूप से निम्न होते हैं -

(i) पाचन तंत्र सम्बन्धी विकार आँत नली में गति सम्बन्धी प्रक्रिया के दोष उत्पन्न होने लगते

(ii) माँसपेशियों की कमजोरी तथा लकवा पैरों की पेशियाँ कमजोर हो जाती हैं तथा लकवे की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसका मुख्य कारण नाड़ी संस्थान में विकार उत्पन्न होना है।

2. राइबोफ्लेविन (Riboflavin) विटामिन की खोज के प्रारम्भिक दिनों में विश्वास था कि बेरी-बेरी को दूर करने वाला एक ही विटामिन है। जब थायमिन को भोजन से अलग कर दिया गया तो ज्ञात हुआ कि कम से कम दो प्रकार के विटामिन होते हैं, एक ताप के प्रति अस्थिर जो वास्तव में बेरी- बेरी रोग को दूर करता है तथा दूसरा ताप के प्रति स्थिर जो चूहों की वृद्धि में सहायक होता है।

कार्य - राइबोफ्लेविन कार्बोहाइड्रेट चयापचय में सहायक कुछ हारमोन्स के लिए नियामक कार्य करता है। आँख की रैटिना पर्त में स्वतंत्र रूप से राइबोफ्लेविन की उपस्थिति रहती है जो प्रकाश से क्रिया करके आँख की नाडी को उत्तेजित करने में सहायक होती है।

प्राप्ति के साधन - राइबोफ्लेविन की मात्रा भोजन में बहुत कम होती है। इसके प्रमुख साधन यकृत, सूखा खमीर, दूध, अण्डा, माँस, मछली, साबुत अनाज, दालें तथा हरी पत्ती वाली सब्जियाँ हैं।

अभाव से होने वाले रोग- शरीर में राइबोफ्लेविन की कमी होना अराइबोफ्लेविनोसिस (Ariboflavinosis) कहलाता है।

1. प्रयोगों के आधार पर देखा गया है कि अधिक समय तक राइबोफ्लेविन की कमी होने पर होठों के किनारे की त्वचा फटने लगती है। मुँह के अन्दर दाने व घाव हो जाते हैं, जीभ व होंठ बैंगनी लाल हो जाते हैं।

2. राइबोफ्लेविन की कमी से आँख प्रकाश के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है तथा जल्दी थक जाती है। आँखों में जलन, खुजली, पानी निकलना तथा कड़कड़ाहट भी अधिक महसूस होती है।

प्रस्तावित दैनिक आवश्यकता- राइबोफ्लेविन, कार्बोहाइड्रेट, वसा व प्रोटीन के चयापचय में सहायक होता है अतः राइबोफ्लेविन की आवश्यकता भी ऊर्जा की मात्रा से होती है। FAO/WHO के विशेषज्ञों के अनुसार 0.55mg/1000 कैलोरी राइबोफ्लेविन सामान्य रूप से आवश्यक होता है।

3. नायसिन (Naicin or Nicotinic Acid) नायसिन तत्व की खोज भी पैलाग्रा रोग  से हुई। पैलाग्रा जिसका अर्थ भद्दी त्वचा होती है। इस रोग को झलीमे 1771 में नाम दिया गया। इस रोग के कारण अधिकतर व्यक्ति मस्तिष्क के रोगी होकर मृत्यु का शिकार हो जाते हैं।

कार्य नायसिन त्वचा, पाचन संस्थान तथा नाड़ी संस्थान की सामान्य क्रियाशीलता के लिए अत्यन्त आवश्यक तत्व है। नायसिनामाइड के रूप में यह दो को एन्जाइम ( NDA, NADP) का निर्माण करता है। यह को एन्जाइम शरीर में कई एन्जाइम की क्रियाओं में भाग लेते हैं। यह ग्लूकोज के ऊर्जा परिवर्तन तथा वसा निर्माण में सहायक होता है।

प्राप्ति के साधन नायसिन का प्रमुख प्राप्ति का साधन सुखा खमीर है। इसके अतिरिक्त यह मूँगफली, साबुत अनाज, दालें, माँस, मछली, दूध, अण्डा तथा अन्य सब्जियों में भी पाया जाता है।

कमी से होने वाले रोग भोजन में नायसिन की कमी कई महीनों तक रहने के पश्चात् पैलाग्रा के लक्षण प्रकट होना प्रारम्भ होते हैं। इस रोग में प्रमुख रूप से पाचन संस्थान, त्वचा व नाड़ी संस्थान प्रभावित होते हैं। पैलाग्रा के लक्षण निम्न क्रम में प्रकट होते हैं

1. थकावट, परेशानी, सिर दर्द, पीठ दर्द, भार में कमी, भूख कम लगना तथा शारीरिक स्वास्थ्य का गिरना प्रारम्भिक लक्षण है।

2. फिर जीभ, गला व मुँह प्रभावित होते हैं। जीभ व होंठ गहरे लाल रंग के हो जाते हैं। किसी भी भोजन को खाने व निगलने में बहुत परेशानी होती है।

3. शरीर में रक्त हीनता (Anemia) हो जाता है।

4. जी मिचलाने लगता है तथा वमन व अतिसार होने लगता है।

दैनिक आवश्यकता FAO/WHO पोषण विशेषज्ञों के अनुसार एक सामान्य प्रौढ़ पुरुष की नायसिन की आवश्यकता 6.6mg/1000 कैलोरी होती है।

4. बी6 या पायरीडॉक्सिन ( B6 or Pyridoxin)- यह सफेद, गन्ध रहित, स्वाद में कसैला, रवे युक्त विटामिन है। पानी में घुलनशील हैं तथा ताप व सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से नष्ट हो जाता है।

कार्य अल्प विटामिन की तरह यह भी शरीर में को एन्जाइम की तरह कार्य करता है। यह तत्व बच्चों में वृद्धि के लिए आवश्यक होता है तथा नाड़ी संस्थान व लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होता है।

प्राप्ति के साधन- सूखी खमीर, गेहूँ के जर्म, माँस, यकृत, गुर्दे, साबुत अनाज, दालें, सोयाबीन, मूँगफली, नट्स, अण्डा, दूध आदि इसके प्रमुख साधन हैं।

कमी से होने वाले रोग पायरीडॉक्सिन की कमी से अनिद्रा, भूख में कमी, जी मिचलाना, उल्टियाँ होना, डरमेटाइटिस होना, होंठ व जीभ का प्रभावित होना आदि लक्षण प्रकट होते हैं।

दैनिक आवश्यकता विभिन्न अध्ययनों से ज्ञात हुआ कि 1.25 से 2mg पायरीडॉक्सिन की मात्रा- प्रतिदिन भोजन द्वारा पहुँचने से हीनता नहीं होती है।

5. पेण्टोथेनिक एसिड (Pentothenic Acid) यह पानी में घुलनशील अम्ल, क्षार व ताप से शीघ्र नष्ट होने वाला, सफेद, गन्ध रहित, हल्का कसैला विटामिन है।

कार्य यह शिशु व बालकों की वृद्धि में सहायक है। यह विटामिन भी एक को एन्जाइम का निर्माण करता है, जो शरीर में कई नियामक कार्यों में सहायक होता है।

हीनतां से रोग भूख कम हो जाती है, जी मिचलाना, अपाचन, पेट में दर्द, मानसिक तनाव तथा बांह व टाँगों में दर्द आदि लक्षण प्रकट होते हैं।

दैनिक आवश्यकता इसकी प्रतिदिन की आवश्यकता लगभग 10mg होती है।

6. बायोटिन (Biotin) -

कार्य बायोटिन मुख्य रूप से त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। यह शरीर में विभिन्न चयापचय क्रियाओं में सहायक होता है।

कमी से होने वाले रोग- बायोटिन की कमी से बाँहों व टाँगों में डर्मेटाइटिस हो जाती है।

दैनिक आवश्यकता इसकी सामान्य रूप से दैनिक आवश्यकता 150-300 माइक्रोग्राम होती है।

7. फोलिक एसिड (Folic Acid) -

कार्य फोलिक एसिड की आवश्यकता शरीर में कुछ प्रोटीन के निर्माण के लिए होती है। यह लाल रक्त कणिकाओं के लिए भी आवश्यक होता है।

कमी से होने वाले रोग इसकी कमी से बाल्यावस्था तथा गर्भावस्था में विशेष रूप से एनीमिया हो जाता है। यह एनीमिया लोहे की कमी से होने वाले एनीमिया से भिन्न होता है। इसे मिगैलोब्लास्टिक एनीमिया कहते हैं।

दैनिक आवश्यकता इसकी दैनिक आवश्यकता लगभग 0.1mg से 0.2mg होती है।

8. कोलीन (Choline) -

कार्य कोलीन शरीर में विभिन्न नियामक कार्य करता है। प्रमुख रूप से यह यकृत में अधिक वसा को एकत्रित होने से रोकता है। यह नाड़ी ऊतकों की संवेदना शक्ति को बनाए रखने में भी सहायक होता है।

कमी से होने वाले रोग मनुष्य में कोलीन की हीनता के लक्षण अभी तक नहीं पहचाने गए हैं। विभिन्न प्रायोगिक जानवरों में रक्त स्राव, गुर्दों में टूट-फूट, हृदय, फेफड़ों तथा आंखों का प्रभावित होना आदि लक्षण देखे गए हैं।

9. इनासीटॉल (Inasitol) - इनासीटॉल जन्तु तथा वनस्पति ऊतकों में उपस्थित रहता है। मनुष्य में इनासीटॉल विटामिन के कोई निश्चित कार्य नहीं हैं, पर अन्य जन्तुओं के लिए यह विटामिन महत्वपूर्ण होता है। मनुष्य शरीर में इसकी कमी होने से कोई रोग अभी तक नहीं देखा गया है। प्रयोगों द्वारा देखा गया है कि इसकी पर्याप्त मात्रा लेने से यकृत में वसा की अतिरिक्त मात्रा कम हो जाती है।

10. पैरा- अमीनो बैंजोइक एसिड (Para amino Benzoic Acid) - इस विटामिन का महत्व भी जानवरों में ही देखा गया। यह चूहे के बालों को स्लेटी होने से रोकता है। परन्तु मनुष्य में इसका कार्य तथा कमी से होने वाला कोई रोग ज्ञात नहीं हुआ है। यह विटामिन खमीर, यकृत, चावल व गेहूँ जर्म में उपस्थित रहता है।

11. विटामिन बी2 (Vitamin B12 or Cyano Cobalamino) विटामिन बी12 की खोज परनीशियस एनीमिया रोग का निदान करते हुए हुई। प्रयोगों द्वारा देखा गया कि एनीमिया रोगी को यकृत खिलाने से उसकी स्थिति में सुधार होता है। बाद में अध्ययनों से ज्ञात हुआ उपस्थित विटामिन बी12 इस रोग के उपचार में सहायक है।

कार्य- विटामिन बी12 विभिन्न प्रोटीन के चयापचय में सहायक होता है। अस्थि मज्जा में लाल रक्त कणिकाओं के परिपक्व होने में भी सहायक होता है तथा नाडी ऊतकों की चयापचय क्रियाओं में भी सहायक होता है।

कमी से होने वाले रोग विटामिन बी12 की कमी से विशेष प्रकार का एनीमिया रोग हो जाता है। नाड़ी ऊतकों में टूट-फूट की क्रिया अधिक होती है। बच्चों में इस विटामिन की कमी से वृद्धि रुक जाती है।

दैनिक आवश्यकता - इसकी दैनिक आवश्यकता 3 - 5 mg होती है।

विटामिन 'सी' या एस्कार्बिक एसिड
(Vitamin 'C' or Ascorbic Acids)

विटामिन 'सी' की खोज स्कर्वी रोग का उपचार का कारण ढूँढते हुए हुई। स्कर्वी रोग जहाज के यात्रियों को, जो बहुत समय के लिए समुद्री यात्रा पर निकलते थे, विशेष रूप से होता था तथा उनमें से अधिकतम व्यक्तियों की मृत्यु इसी रोग के कारण होती थी। 18वीं शताब्दी के अध्ययनों से ज्ञात हुआ कि रसीले व ताजे खट्टे फल इस रोग के उपचार में सहायक होते हैं। 1928 में जैट ज्योर्जी ने सन्तरा व दूसरे फलों में एक एसिड को अलग किया।

कार्य - एस्कार्बिक एसिड शरीर में मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य करता है

1. एस्कार्बिक अम्ल अन्तः कोशिका पदार्थ का निर्माण करता है जो विभिन्न कोशिकाओं को ऊतकों जैसे- केशिकांग, अस्थि, दाँत तथा बन्धक ऊतकों में जोड़ने के काम आता है।

2. फिनाइल एलेनीन तथा पाइरोसिन का ऑक्सीकरण होता है।

 

3. फेरिक लवण को फैरस लवण में परिवर्तित करना जिससे वह पाचन नली द्वारा अवशोषित होता है।

प्राप्ति के साधन एस्कार्बिक एसिड का प्रमुख प्राप्ति के साधन आँवला व अमरूद हैं। सभी खट्टे रसीले फल, ताजी सब्जियाँ अन्य साधन हैं। अंकुरित अनाजों व दालों में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। विटामिन 'सी' युक्त भोज्य पदार्थ खट्टे होते हैं।

विटामिन 'सी' की कमी से होने वाला रोग विटामिन 'सी' की शरीर में अधिक समय तक कमी रहने से स्कर्वी रोग हो जाता है।

प्रौढ़ावस्था में स्कर्वी (Adult Scurvy)- वयस्कों में स्कर्वी लम्बे समय तक विटामिन 'सी' रहित आहार लेने से होती है। इसके प्रमुख लक्षण कमजोरी, वजन में कमी, बार-बार जल्दी-जल्दी उठने वाला हाथ-पैरों में दर्द है जो बाद में रोग के लक्षणों में बदल जाता है।

1. मुख्यतः सर्वप्रथम इस रोग का दिखने वाला लक्षण बालों के फालिकिल ( Follicle) का कड़ा होना है जिसे फालिकुलर किरेटोसिस (Follicular Keratasis) कहते हैं जोकि पैर, हाथ, पीठ तथा नितम्ब पर पाए जा सकते हैं।

2. इसके बाद रोग बढ़ने पर त्वचा लाल होने लगती है शीघ्र ही वाहिकाओं के नष्ट होने से रक्त स्राव होने लगता है। यह सर्पप्रथम पैर व टखने पर दिखाई देता है। इसके पश्चात् यह शरीर पर कहीं भी हो सकता है।

बच्चों में स्कर्वी (In Fartile Scurvy) - बच्चों में स्कर्वी के लक्षण प्रौढ़ों में स्कर्वी के लक्षण से भिन्न होते हैं। बच्चों की टाँगों व जाँघों में भी सूजन रहती है तथा इतना दर्द रहता है कि बच्चा जरा-सा भी टाँग को हिलाने पर रोने लगता है। बच्चा पीला पड़ जाता है, चिड़चिड़ा हो जाता है, भार में कमी आ जाती है, ज्वर रहता है, अतिसार व वमन की शिकायत होने लगती है। यदि दाँत आ गए हैं तो मसूढ़े कोमल, सूजे हुए रहते हैं तथा रक्त स्राव होने लगता है।

उपचार स्कर्वी की प्रारम्भिक अवस्था में कुछ ही दिनों में 100 से 200 mg विटामिन 'सी' सन्तरे के रूप में देने पर उपचार हो जाता है, पर यदि दीर्घकालिक स्कर्वी होने के कारण अस्थि विकृत आ गई है तथा एनीमिया हो गया है तो उपचार होने में समय लग जाता है।

प्रस्तावित दैनिक आवश्यकता एक प्रौढ़ पुरुष की कम से कम दैनिक आवश्यकता ( स्कर्वी दूर करने के लिए) 10mg है। ICMR तथा FAO के पोषण विशेषज्ञों ने विभिन्न अवस्था में विभिन्न मात्राएँ प्रस्तावित की हैं।

वसा में घुलनशील विटामिन

1. विटामिन 'ए' (Vitamin 'A') विटामिन 'ए' मुख्यतः प्राणिज भोज्य पदार्थों से प्राप्त होता है। पेड़-पौधों में कैरोटिनोड्स, वर्णक पाया जाता है जो प्रोविटामिन 'ए' कहलाता है। विटामिन 'ए' वसा में घुलनशील होता है। साधारण तापक्रम का प्रभाव नहीं पड़ता, परन्तु विटामिल 'ए' युक्त भोज्य पदार्थों क्को ऑक्सीजन की उपस्थिति में साधारण तापक्रम पर गर्म करने से यह नष्ट हो जाता है। विटामिन 'ए' को रेटिनॉल भी कहते हैं।

विटामिन 'ए' की प्राप्ति के स्रोत- प्राणिज भोज्य पदार्थों में विटामिन 'ए' मछलियों के यकृत, अण्डे, मक्खन तथा दूध में उपस्थित रहते हैं। पौधों में विटामिन 'ए' कैरोटिनॉइड के रूप में पाया जाता है। वनस्पति भोज्य पदार्थों में पीले तथा नांरगी रंग फलों एवं सब्जियों में कैरोटिन की अधिकता होती है। आँत में पहुँचने पर कैरोटिन विटामिन 'ए' में परिवर्तित हो जाता है। हरी पत्ती वाली सब्जियाँ पालक, चौलाई, पत्ता गोभी, हरा धनिया आदि में कैरोटिन की अधिकता होती है। गाजर, आम, पपीता में भी इसकी मात्रा अधिक होती है।

विटामिन 'ए' के कार्य- विटामिन 'ए' शरीर में निम्नलिखित कार्य सम्पादित करता है

1. सामान्य दृष्टि में सहायक- विटामिन 'ए' कम प्रकाश में सामान्य दृष्टि बनाये रखता है। आँखों के रेटिना में दो प्रकार के कोष होते हैं-

(i) छड़, (ii) शंकु

छड़ कोष मन्द रोशनी में देखने में सहायता करते हैं तथा शंकु रंग पहचानने में सहायक होते हैं। छड़ में रोडॉप्सिन तथा शंकु में आइडॉप्सिन नामक वर्णक पाये जाते हैं।

2. विटामिन 'ए' त्वचा की श्लेष्मा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

3. यह त्वचा को चमकदार बनाये रखता है व इसकी कमी से त्वचा की चमक व सुन्दरता नष्ट हो जाती है।

4. यह उचित वृद्धि के लिए अत्यन्त आवश्यक है।

5. यह दाँतों व अस्थियों के विकास के लिए भी आवश्यक होता है।

6. विटामिन 'ए' पुरुष एवं स्त्रियों के प्रजनन अंगों व प्रजनन क्रिया को स्वस्थ बनाने में सहायक होता है।

7. विटामिन 'ए' शरीर में संक्रमण का प्रतिरोध करने व शरीर को बल, शक्ति व स्फूर्ति देने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।

8. यह कुछ प्रोटीन के निर्माण में भी सहायता करता है।

9. विटामिन 'ए' माइलिन शीथ की क्रियाशीलता को भी बनाये रखता है।

कमी के प्रभाव

विटामिन 'ए' की कमी से शरीर में निम्न रोग हो जाते हैं

1. रतौंधी यह विटामिन 'ए' की कमी का सबसे पहला लक्षण होता है। इस रोग में रात्रि या कम प्रकाश में ठीक तरह से देखने की क्षमता नही रहती है, विशेष रूप से जब उजाले से अंधेरे में जाया जाता है।

2. कंजक्टाइविटिस इस रोग से आँख में तेज प्रकाश के प्रति संवेदनशील हो जाती हैं। आँखों में खुजली व जलन होती है व पलक में सूजन आ जाती है। आँखों में घाव बन जाते हैं।

3. जीरोपथैलमिया जब विटामिन 'ए' की कमी बहुत अधिक समय तक या अधिक तीव्रता से होती है तो यह रोग हो जाता है।

4. बिटॉट स्पॉट इसमें आँखों के सफेद भाग के किनारे पर स्लेटी रंग के धब्बे हो जाते हैं, जोकि त्रिकोण आकार का होता है।

5. किरेटोमलेशिया बिटॉट स्पाट दशा तक यदि उपचार कर लिया जाये तो अन्धेपन से बचा जा सकता है। लेकिन यदि उपचार में लापरवाही की जाये तो कॉर्निया पूर्ण रूप से गलकर नष्ट हो जाता है तथा व्यक्ति पूर्ण अंधा हो जाता है।

6. विटामिन 'ए' की कमी से शारीरिक वृद्धि मन्द हो जाती है।

7. इसकी कमी से प्रजनन क्रिया में अवरोध उत्पन्न हो जाता है।

8. विटामिन 'ए' की कमी से त्वचा के उपकला ऊतकों का क्षय होने के कारण त्वचा सूखी व खुरदरी हो जाती है व शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। इस प्रकार की त्वचा को टोड त्वचा कहते हैं तथा इस रोग को फॉलिक्यूलर हाइपरकैरिटोसिस कहते हैं।

विटामिन 'ए' की अधिकता (Hypervitaminasis 'A') - विटामिन 'ए' की अधिकता लेने से प्रौढ़ व्यक्तियों तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों को साँस लेने में परेशानी होती है, सिर दर्द होता है, त्वचा शुष्क व उसमें खिंचाव होने लगता है।

विटामिन 'ए' की हीनता का उपचार यदि विटामिन 'ए' की हीनता कम स्थिति में है तो दस दिन में ही 10,000 माइकोग्राम विटामिन 'ए' प्रतिदिन देने से रोग में सुधार हो सकता है।

2. विटामिन 'डी' (Vitamin 'D') रिकेट रोग को दूर करने वाले पदार्थ को विटामिन 'डी का नाम दिया गया है। सूर्य की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से शरीर में संश्लेषित हो सकने की क्षमता के कारण इसे धूप का विटामिन भी कहा जाता है। यह सफेद रवैदार गन्ध रहित पदार्थ है तथा वसा में घुलनशील है, यह अम्ल क्षार, ताप आदि से अप्रभावित रहता है। भोजन में विटामिन 'डी' प्रोविटामिन के रूप में मिलता है। विटामिन 'डी' कई प्रकार के होते है, जैसे डी, डी डी डी डी तथा डी, परन्तु इनमें डी, तथा डी, मुख्य हैं। डी, को वनस्पति में उपस्थित प्रोविटामिन अर्गोस्टीरॉल से प्राप्त किया जाता है तथा डी, को प्रोविटामिन 7 - डीहाइड्रोकोलेस्ट्रॉल से प्राप्त किया जाता है।

विटामिन 'डी' के स्रोत - भोज्य पदार्थों में विटामिन 'डी' केवल प्राणिज स्रोतों से प्राप्त होता है। वनस्पतिक भोज्य पदार्थों में विटामिन 'डी' की न्यूनता रहती है। विटामिन डी के मुख्य स्रोत- मछलियों के यकृत का तेल, वसायुक्त मछलियों, अण्डे, मक्खन, पनीर तथा दूध आदि।

विटामिन 'डी' के कार्य

1. कैल्शियम चयापचय यह लम्बे समय से हड्डियों के निर्माण में सहायक तत्व माना जाता है। (a) विटामिन 'डी' आँत नली से कैल्शियम अवशोषण में सहायक है। इसलिए यह कैल्शियम की उपलब्धता को निश्चित करता है जो हड्डी मज्जा (Bone Matrix) में जमा होता है।

(b) यह रक्त कैल्शियम स्तर को बढ़ाता है जो कि हड्डियों में घुलने से लाता है।

2. फास्फोरक चयापचय हड्डियों का कैल्सीफिकेशन अधिकांशतः फास्फोरस की कमी के कारण रुक जाता है।

(a) फास्फोरस अवशोषण की दर को बढ़ाता है।

(b) वृक्क नलिकाओं द्वारा फास्फेट अवशोषण दर बढ़ाता है। विटामिन डी की अनुपस्थिति में बहुत- सा फास्फेट मूत्र के साथ निकल जाता है जिससे रक्त में इसका स्तर कम हो जाता है।

प्राप्ति के साधन विटामिन 'डी' की उपस्थिति कुछ जन्तु भोज्य पदार्थों में ही होती है। वनस्पति भोज्य पदार्थों में इनकी उपस्थिति नहीं होती है। विटामिन 'डी' के प्रमुख साधन मछलियों के यकृत का तेल, मोटी वसायुक्त मछलियाँ, अण्डा, मक्खन, पनीर, वसायुक्त दूध आदि है।

विटामिन 'डी' का शरीर में निर्माण विटामिन 'डी' की कुछ मात्रा सूर्य के प्रकाश से हमारे शरीर में भी निर्मित होती रहती है, इसलिए धूप प्रधान देशों में रिकेट्स का रोग कम होता है। हमारी त्वचा के नीचे उपस्थित कोलेस्ट्रॉल पर जब सूर्य का प्रकाश या अल्ट्रावायलेट प्रकाश पड़ता है तो शरीर में विटामिन 'डी' का निर्माण होता है। इसलिए विटामिन 'डी' के लिए हमें सिर्फ भोजन पर ही निर्भर रहना नहीं पड़ता।

विटामिन 'डी' की कमी से होने वाला रोग विटामिन 'डी' की कमी से आँतों के द्वारा कैल्शियम व फास्फोरस का ठीक तरह अवशोषण नहीं हो पाता है। इस तरह भोजन के द्वारा ली गई कैल्शियम व फास्फोरस शरीर द्वारा प्रयोग न होकर शरीर से वर्ज्य पदार्थ के रूप में बाहर निकल जाती है।

रिकेट्स (Rickets)- रिकेट्स अधिकतर बच्चों को प्रभावित करता है। इसके लक्षण बहुत धीरे-धीरे ठीक होते पाए गए हैं जिससे बचपन में हुए रिकेट्स द्वारा उत्पन्न लक्षण युवावस्था तक पाए जा सकते हैं।

1. टाँगों का झुकना व मुड़ना यह लक्षण तब दिखाई देता है जब बच्चा चलना शुरू करता है क्योंकि इन बच्चों की हड्डियाँ कोमल होने के कारण शरीर का बोझ सहन नहीं कर पातीं तथा धनुषाकार रूप में मुड़ जाती हैं।

2. लम्बी हड्डियों के सिरे बढ़ जाते हैं जिससे चलने में असुविधा होती है।

3. नॉक नीस (Knock knees) बच्चों के बड़े होने पर टाँगों की हड्डियाँ कमजोर होने के कारण दबाव सहन नहीं कर पातीं तथा घुटने अन्दर की तरफ मुड़ जाती हैं तथा चलते वक्त आपस में टकराने के कारण कठिनाई का अनुभव होता है।

विटामिन 'डी' की अधिकता से हानि विटामिन 'डी' की अधिकता से भूख कम हो जाती है जी मिचलाने लगता है। उल्टियाँ होने लगती हैं। प्यास बढ़ जाती है तथा बहुमूत्र हो जाता है।

3. विटामिन 'ई' (Vitamin E) 1922 में ईवान्स व बिशप ने वसा में घुलनशील एक और विटामिन का पता लगाया जो कि प्रजनन में सहायक है। इस तत्व को विटामिन 'ई' का नाम दिया गया।

कार्य विटामिन 'ई' के प्रमुख कार्य उसके ऑक्सीकरण प्रतिरोधी विशेषता के कारण हैं। विटामिन 'ई' ऑक्सीजन को ग्रहण कर आँतों में विटामिन 'ए' व कैरोटीन का ऑक्सीकरण कम करती है। इस तरह कहा जा सकता है कि यह तत्व विटामिन 'ए' की बचत करता है।

प्राप्ति के साधन विभिन्न अनाजों के भ्रूण के तेल विटामिन 'ई' के प्रमुख साधन हैं। अन्य वनस्पति तेल तथा वसाओं में भी इसकी अच्छी मात्रा उपस्थिति रहती है।

विटामिन 'ई' की कमी से रोग विटामिन 'ई' की हीनता से विभिन्न लक्षण प्रकट होते हैं। प्रमुख रूप से प्रजनन अंग ठीक तरह कार्य नहीं करते हैं।

प्रस्तावित दैनिक आवश्यकता : एक प्रौढ़ व्यक्ति की विटामिन 'ई' की आवश्यकता लगभग 10- 30mg होती है। जब असंतृप्त वसीय अम्ल अधिक लिए जाते हैं, उस समय विटामिन 'ई' की आवश्यकता भी बढ जाती है।

4. विटामिन 'के' (Vitamin 'K') - विटामिन 'के' की उपस्थिति की खोज सबसे पहले डॉ. जैम ने की। उन्होंने 1934 में मुर्गी के बच्चों पर किए गए प्रयोगों से ज्ञात किया कि विटामिन 'के' उनमें रक्त के बहने को रोककर रक्त का थक्का जमाने में सहायक होता है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- पारम्परिक गृह विज्ञान और वर्तमान युग में इसकी प्रासंगिकता एवं भारतीय गृह वैज्ञानिकों के द्वारा दिये गये योगदान की व्याख्या कीजिए।
  2. प्रश्न- NIPCCD के बारे में आप क्या जानते हैं? इसके प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- 'भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद' (I.C.M.R.) के विषय में विस्तृत रूप से बताइए।
  4. प्रश्न- केन्द्रीय आहार तकनीकी अनुसंधान परिषद (CFTRI) के विषय पर विस्तृत लेख लिखिए।
  5. प्रश्न- NIPCCD से आप समझते हैं? संक्षेप में बताइये।
  6. प्रश्न- केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान के विषय में आप क्या जानते हैं?
  7. प्रश्न- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  8. प्रश्न- कोशिका किसे कहते हैं? इसकी संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए तथा जीवित कोशिकाओं के लक्षण, गुण, एवं कार्य भी बताइए।
  9. प्रश्न- कोशिकाओं के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  10. प्रश्न- प्लाज्मा झिल्ली की रचना, स्वभाव, जीवात्जनन एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  11. प्रश्न- माइटोकॉण्ड्रिया कोशिका का 'पावर हाउस' कहलाता है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  12. प्रश्न- केन्द्रक के विभिन्न घटकों के नाम बताइये। प्रत्येक के कार्य का भी वर्णन कीजिए।
  13. प्रश्न- केन्द्रक का महत्व समझाइये।
  14. प्रश्न- पाचन तन्त्र का सचित्र विस्तृत वर्णन कीजिए।
  15. प्रश्न- पाचन क्रिया में सहायक अंगों का वर्णन कीजिए तथा भोजन का अवशोषण किस प्रकार होता है?
  16. प्रश्न- पाचन तंत्र में पाए जाने वाले मुख्य पाचक रसों का संक्षिप्त परिचय दीजिए तथा पाचन क्रिया में इनकी भूमिका स्पष्ट कीजिए।
  17. प्रश्न- आमाशय में पाचन क्रिया, छोटी आँत में भोजन का पाचन, पित्त रस तथा अग्न्याशयिक रस और आँत रस की क्रियाविधि बताइए।
  18. प्रश्न- लार ग्रन्थियों के बारे में बताइए तथा ये किस-किस नाम से जानी जाती हैं?
  19. प्रश्न- पित्ताशय के बारे में लिखिए।
  20. प्रश्न- आँत रस की क्रियाविधि किस प्रकार होती है।
  21. प्रश्न- श्वसन क्रिया से आप क्या समझती हैं? श्वसन तन्त्र के अंग कौन-कौन से होते हैं तथा इसकी क्रियाविधि और महत्व भी बताइए।
  22. प्रश्न- श्वासोच्छ्वास क्या है? इसकी क्रियाविधि समझाइये। श्वसन प्रतिवर्ती क्रिया का संचालन कैसे होता है?
  23. प्रश्न- फेफड़ों की धारिता पर टिप्पणी लिखिए।
  24. प्रश्न- बाह्य श्वसन तथा अन्तःश्वसन पर टिप्पणी लिखिए।
  25. प्रश्न- मानव शरीर के लिए ऑक्सीजन का महत्व बताइए।
  26. प्रश्न- श्वास लेने तथा श्वसन में अन्तर बताइये।
  27. प्रश्न- हृदय की संरचना एवं कार्य का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  28. प्रश्न- रक्त परिसंचरण शरीर में किस प्रकार होता है? उसकी उपयोगिता बताइए।
  29. प्रश्न- हृदय के स्नायु को शुद्ध रक्त कैसे मिलता है तथा यकृताभिसरण कैसे होता है?
  30. प्रश्न- धमनी तथा शिरा से आप क्या समझते हैं? धमनी तथा शिरा की रचना और कार्यों की तुलना कीजिए।
  31. प्रश्न- लसिका से आप क्या समझते हैं? लसिका के कार्यों का वर्णन कीजिए।
  32. प्रश्न- रक्त का जमना एक जटिल रासायनिक क्रिया है।' व्याख्या कीजिए।
  33. प्रश्न- रक्तचाप पर टिप्पणी लिखिए।
  34. प्रश्न- हृदय का नामांकित चित्र बनाइए।
  35. प्रश्न- किसी भी व्यक्ति को किसी भी व्यक्ति का रक्त क्यों नहीं चढ़ाया जा सकता?
  36. प्रश्न- लाल रक्त कणिकाओं तथा श्वेत रक्त कणिकाओं में अन्तर बताइए?
  37. प्रश्न- आहार से आप क्या समझते हैं? आहार व पोषण विज्ञान का अन्य विज्ञानों से सम्बन्ध बताइए।
  38. प्रश्न- निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए। (i) चयापचय (ii) उपचारार्थ आहार।
  39. प्रश्न- "पोषण एवं स्वास्थ्य का आपस में पारस्परिक सम्बन्ध है।' इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  40. प्रश्न- अभिशोषण तथा चयापचय को परिभाषित कीजिए।
  41. प्रश्न- शरीर पोषण में जल का अन्य पोषक तत्वों से कम महत्व नहीं है। इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
  42. प्रश्न- भोजन की परिभाषा देते हुए इसके कार्य तथा वर्गीकरण बताइए।
  43. प्रश्न- भोजन के कार्यों की विस्तृत विवेचना करते हुए एक लेख लिखिए।
  44. प्रश्न- आमाशय में पाचन के चरण लिखिए।
  45. प्रश्न- मैक्रो एवं माइक्रो पोषण से आप क्या समझते हो तथा इनकी प्राप्ति स्रोत एवं कमी के प्रभाव क्या-क्या होते हैं?
  46. प्रश्न- आधारीय भोज्य समूहों की भोजन में क्या उपयोगिता है? सात वर्गीय भोज्य समूहों की विवेचना कीजिए।
  47. प्रश्न- “दूध सभी के लिए सम्पूर्ण आहार है।" समझाइए।
  48. प्रश्न- आहार में फलों व सब्जियों का महत्व बताइए। (क) मसाले (ख) तृण धान्य।
  49. प्रश्न- अण्डे की संरचना लिखिए।
  50. प्रश्न- पाचन, अभिशोषण व चयापचय में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  51. प्रश्न- आहार में दाल की उपयोगिता बताइए।
  52. प्रश्न- दूध में कौन से तत्व उपस्थित नहीं होते?
  53. प्रश्न- सोयाबीन का पौष्टिक मूल्य व आहार में इसका महत्व क्या है?
  54. प्रश्न- फलों से प्राप्त पौष्टिक तत्व व आहार में फलों का महत्व बताइए।
  55. प्रश्न- प्रोटीन की संरचना, संगठन बताइए तथा प्रोटीन का वर्गीकरण व उसका पाचन, अवशोषण व चयापचय का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  56. प्रश्न- प्रोटीन के कार्यों, साधनों एवं उसकी कमी से होने वाले रोगों की विवेचना कीजिए।
  57. प्रश्न- 'शरीर निर्माणक' पौष्टिक तत्व कौन-कौन से हैं? इनके प्राप्ति के स्रोत क्या हैं?
  58. प्रश्न- कार्बोहाइड्रेट का वर्गीकरण कीजिए एवं उनके कार्य बताइये।
  59. प्रश्न- रेशे युक्त आहार से आप क्या समझते हैं? इसके स्रोत व कार्य बताइये।
  60. प्रश्न- वसा का अर्थ बताइए तथा उसका वर्गीकरण समझाइए।
  61. प्रश्न- वसा की दैनिक आवश्यकता बताइए तथा इसकी कमी तथा अधिकता से होने वाली हानियों को बताइए।
  62. प्रश्न- विटामिन से क्या अभिप्राय है? विटामिन का सामान्य वर्गीकरण देते हुए प्रत्येक का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  63. प्रश्न- वसा में घुलनशील विटामिन क्या होते हैं? आहार में विटामिन 'ए' कार्य, स्रोत तथा कमी से होने वाले रोगों का उल्लेख कीजिये।
  64. प्रश्न- खनिज तत्व क्या होते हैं? विभिन्न प्रकार के आवश्यक खनिज तत्वों के कार्यों तथा प्रभावों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  65. प्रश्न- शरीर में लौह लवण की उपस्थिति, स्रोत, दैनिक आवश्यकता, कार्य, न्यूनता के प्रभाव तथा इसके अवशोषण एवं चयापचय का वर्णन कीजिए।
  66. प्रश्न- प्रोटीन की आवश्यकता को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?
  67. प्रश्न- क्वाशियोरकर कुपोषण के लक्षण बताइए।
  68. प्रश्न- भारतवासियों के भोजन में प्रोटीन की कमी के कारणों को संक्षेप में बताइए।
  69. प्रश्न- प्रोटीन हीनता के कारण बताइए।
  70. प्रश्न- क्वाशियोरकर तथा मेरेस्मस के लक्षण बताइए।
  71. प्रश्न- प्रोटीन के कार्यों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  72. प्रश्न- भोजन में अनाज के साथ दाल को सम्मिलित करने से प्रोटीन का पोषक मूल्य बढ़ जाता है।-कारण बताइये।
  73. प्रश्न- शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता और कार्य लिखिए।
  74. प्रश्न- कार्बोहाइड्रेट्स के स्रोत बताइये।
  75. प्रश्न- कार्बोहाइड्रेट्स का वर्गीकरण कीजिए (केवल चार्ट द्वारा)।
  76. प्रश्न- यौगिक लिपिड के बारे में अतिसंक्षेप में बताइए।
  77. प्रश्न- आवश्यक वसीय अम्लों के बारे में बताइए।
  78. प्रश्न- किन्हीं दो वसा में घुलनशील विटामिन्स के रासायनिक नाम बताइये।
  79. प्रश्न बेरी-बेरी रोग का कारण, लक्षण एवं उपचार बताइये।
  80. प्रश्न- विटामिन (K) के के कार्य एवं प्राप्ति के साधन बताइये।
  81. प्रश्न- विटामिन K की कमी से होने वाले रोगों का वर्णन कीजिए।
  82. प्रश्न- एनीमिया के प्रकारों को बताइए।
  83. प्रश्न- आयोडीन के बारे में अति संक्षेप में बताइए।
  84. प्रश्न- आयोडीन के कार्य अति संक्षेप में बताइए।
  85. प्रश्न- आयोडीन की कमी से होने वाला रोग घेंघा के बारे में बताइए।
  86. प्रश्न- खनिज क्या होते हैं? मेजर तत्व और ट्रेस खनिज तत्व में अन्तर बताइए।
  87. प्रश्न- लौह तत्व के कोई चार स्रोत बताइये।
  88. प्रश्न- कैल्शियम के कोई दो अच्छे स्रोत बताइये।
  89. प्रश्न- भोजन पकाना क्यों आवश्यक है? भोजन पकाने की विभिन्न विधियों का वर्णन करिए।
  90. प्रश्न- भोजन पकाने की विभिन्न विधियाँ पौष्टिक तत्वों की मात्रा को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? विस्तार से बताइए।
  91. प्रश्न- “भाप द्वारा पकाया भोजन सबसे उत्तम होता है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  92. प्रश्न- भोजन विषाक्तता पर टिप्पणी लिखिए।
  93. प्रश्न- भूनना व बेकिंग में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  94. प्रश्न- खाद्य पदार्थों में मिलावट किन कारणों से की जाती है? मिलावट किस प्रकार की जाती है?
  95. प्रश्न- मानव विकास को परिभाषित करते हुए इसकी उपयोगिता स्पष्ट करो।
  96. प्रश्न- मानव विकास के अध्ययन के महत्व की विस्तारपूर्वक चर्चा कीजिए।
  97. प्रश्न- वंशानुक्रम से आप क्या समझते है। वंशानुक्रम का मानवं विकास पर क्या प्रभाव पड़ता है?
  98. प्रश्न . वातावरण से क्या तात्पर्य है? विभिन्न प्रकार के वातावरण का मानव विकास पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा कीजिए।
  99. प्रश्न . विकास एवं वृद्धि से आप क्या समझते हैं? विकास में होने वाले प्रमुख परिवर्तन कौन-कौन से हैं?
  100. प्रश्न- विकास के प्रमुख नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कीजिए।
  101. प्रश्न- वृद्धि एवं विकास को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए।
  102. प्रश्न- बाल विकास के अध्ययन की परिभाषा तथा आवश्यकता बताइये।
  103. प्रश्न- पूर्व-बाल्यावस्था में बालकों के शारीरिक विकास से आप क्या समझते हैं?
  104. प्रश्न- पूर्व-बाल्या अवस्था में क्रियात्मक विकास से आप क्या समझते हैं?
  105. प्रश्न- मानव विकास को समझने में शिक्षा की भूमिका बताओ।
  106. प्रश्न- बाल मनोविज्ञान एवं मानव विकास में क्या अन्तर है?
  107. प्रश्न- वृद्धि एवं विकास में क्या अन्तर है?
  108. प्रश्न- गर्भकालीन विकास की विभिन्न अवस्थाएँ कौन-सी हैं? समझाइए।
  109. प्रश्न- गर्भकालीन विकास को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारक कौन से है। विस्तार में समझाइए |
  110. प्रश्न- गर्भाधान तथा निषेचन की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए भ्रूण विकास की प्रमुख अवस्थाओं का वर्णन कीजिए।.
  111. प्रश्न- गर्भावस्था के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए।
  112. प्रश्न- प्रसव कितने प्रकार के होते हैं?
  113. प्रश्न- विकासात्मक अवस्थाओं से क्या आशर्य है? हरलॉक द्वारा दी गयी विकासात्मक अवस्थाओं की सूची बना कर उन्हें समझाइए।
  114. प्रश्न- "गर्भकालीन टॉक्सीमिया" को समझाइए।
  115. प्रश्न- विभिन्न प्रसव प्रक्रियाएँ कौन-सी हैं? किसी एक का वर्णन कीएिज।
  116. प्रश्न- आर. एच. तत्व को समझाइये।
  117. प्रश्न- विकासोचित कार्य का अर्थ बताइये। संक्षिप्त में 0-2 वर्ष के बच्चों के विकासोचित कार्य के बारे में बताइये।
  118. प्रश्न- नवजात शिशु की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करो।
  119. प्रश्न- नवजात शिशु की पूर्व अन्तर्क्रिया और संवेदी अनुक्रियाओं का वर्णन कीजिए। वह अपने वाह्य वातावरण से अनुकूलन कैसे स्थापित करता है? समझाइए।
  120. प्रश्न- क्रियात्मक विकास से आप क्या समझते है? क्रियात्मक विकास का महत्व बताइये |
  121. प्रश्न- शैशवावस्था तथा स्कूल पूर्व बालकों के शारीरिक एवं क्रियात्मक विकास से आपक्या समझते हैं?
  122. प्रश्न- शैशवावस्था एवं स्कूल पूर्व बालकों के सामाजिक विकास से आप क्यसमझते हैं?
  123. प्रश्न- शैशवावस्थ एवं स्कूल पूर्व बालकों के संवेगात्मक विकास के सन्दर्भ में अध्ययन प्रस्तुत कीजिए।
  124. प्रश्न- शैशवावस्था क्या है?
  125. प्रश्न- शैशवावस्था में संवेगात्मक विकास क्या है?
  126. प्रश्न- शैशवावस्था की विशेषताएं क्या हैं?
  127. प्रश्न- शैशवावस्था में शिशु की शिक्षा के स्वरूप पर टिप्पणी लिखो।
  128. प्रश्न- शिशुकाल में शारीरिक विकास किस प्रकार होता है।
  129. प्रश्न- शैशवावस्था में मानसिक विकास कैसे होता है?
  130. प्रश्न- शैशवावस्था में गत्यात्मक विकास क्या है?
  131. प्रश्न- 1-2 वर्ष के बालकों के संज्ञानात्मक विकास के बारे में लिखिए।
  132. प्रश्न- बालक के भाषा विकास पर टिप्पणी लिखिए।
  133. प्रश्न- संवेग क्या है? बालकों के संवेगों का महत्व बताइये।
  134. प्रश्न- बालकों के संवेगों की विशेषताएँ बताइये।
  135. प्रश्न- बालकों के संवेगात्मक व्यवहार को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं समझाइये |
  136. प्रश्न- संज्ञानात्मक विकास से आप क्या समझते है। पियाजे के संज्ञानात्मक विकासात्मक सिद्धान्त को समझाइये।
  137. प्रश्न- संज्ञानात्मक विकास की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  138. प्रश्न- दो से छ: वर्ष के बच्चों का शारीरिक व माँसपेशियों का विकास किस प्रकार होता है? समझाइये।
  139. प्रश्न- व्यक्तित्व विकास से आपका क्या तात्पर्य है? बच्चे के व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइए।
  140. प्रश्न- भाषा पूर्व अभिव्यक्ति के प्रकार बताइये।
  141. प्रश्न- बाल्यावस्था क्या है?
  142. प्रश्न- बाल्यावस्था की विशेषताएं बताइयें।
  143. प्रश्न- पूर्व बाल्यावस्था में खेलों के प्रकार बताइए।
  144. प्रश्न- पूर्व बाल्यावस्था में बच्चे अपने क्रोध का प्रदर्शन किस प्रकार करते हैं?

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book